पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*हाईकोर्ट के आदेश पर रास्ते की ज़मीन से हटाए गए चार मकान, मौके पर मचा कोहराम*

04 July, 2026  |  03:40 AM
*हाईकोर्ट के आदेश पर रास्ते की ज़मीन से हटाए गए चार मकान, मौके पर मचा कोहराम*

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा

 

बरसठी (जौनपुर)। क्षेत्र के कुसा गांव में शनिवार को प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश पर रास्ते की भूमि पर बने चार मकानों को ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। मकान तोड़ने का कार्य मजदूरों द्वारा हथौड़े से किया गया।जैसे ही मकानों की दीवारें गिरनी शुरू हुईं, मौके पर अफरातफरी मच गई। महिलाएं और बच्चे बिलखकर रोने लगे, वहीं प्रभावित परिवारों ने प्रशासनिक कार्रवाई का जमकर विरोध किया और नारेबाजी की। पीड़ित परिवारों का आरोप था कि गलत नापजोख की गई है। उनका कहना है कि उनका मकान रास्ते की ज़मीन पर नहीं है, बल्कि राजस्व विभाग ने विपक्षियों से मिलकर यह कार्रवाई कराई है।कार्रवाई तहसीलदार मड़ियाहूं राकेश कुमार सिंह, हल्का दरोगा अम्ब्रीश सिंह और राजस्व टीम की मौजूदगी में संपन्न कराई गई। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में की गई थी और रास्ते की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)