पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

संजीवनी अल्पाहार रेस्टोरेंट की पहली वर्षगांठ पर दिव्यांग छात्र को ट्राइसाइकिल भेंट करने के साथ ही जलालपुर क्षेत्र के उभरते कलाकारों को प्रोत्साहन सम्मान*

04 July, 2026  |  03:07 AM
संजीवनी अल्पाहार रेस्टोरेंट की पहली वर्षगांठ पर दिव्यांग छात्र को ट्राइसाइकिल भेंट करने के साथ ही जलालपुर क्षेत्र के उभरते कलाकारों को प्रोत्साहन सम्मान*

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी

 

जलालपुर। वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित संजीवनी अल्पाहार रेस्टोरेंट ने अपनी पहली वर्षगांठ हर्षोल्लास एवं सामाजिक सरोकार के साथ मनाई।यूनियन बैंक जलालपुर के समीप व हर्षित हेल्थ केयर की अनुषंगी इकाई संजीवनी रेस्टोरेंट के व्वस्थापक डॉ. आर.के. गुप्ता एवं इं. आर.बी गुप्ता ने इस अवसर पर मानवीय पहल करते हुए पूर्व माध्यमिक विद्यालय,भड़हेरी के प्रधानाध्यापक हसरत हुसैन की पहल पर कक्षा 8 के दिव्यांग छात्र दिव्यांश मिश्रा को ट्राइसाइकिल एवं प्रोत्साहन राशि भेंट कर जीवनपथ पर अग्रसर होने हेतु शुभकामना दी गई साथ ही स्थानीय उभरते नवकलाकारों को भी कला क्षेत्र में निखार हेतु सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।इस अवसर पर छात्र के माता-पिता संदीप मिश्रा एवं रागिनी मिश्रा, साथ ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक हसरत हुसैन ने डॉ. गुप्ता की इस सामाजिक संवेदनशीलता की भूरि-भूरि सराहना की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजीनियर आर.बी. गुप्ता ने कहा कि डॉ. आर.के. गुप्ता ने न केवल चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर समाज की सेवा की है, बल्कि अब संजीवनी अल्पाहार के माध्यम से भी लोगों को जलालपुर जैसे अर्धविकसित क्षेत्र में शहरीलुक में शुद्ध एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई पहल की है। उनकी यह सोच प्रेरणादायी है और यह रेस्टोरेंट एक वर्ष में ही सफलता की ऊँचाइयों को छू चुका है। इस अवसर पर ओमेगा सीनियर सेकंडरी स्कूल के चेयरमैन व पीपीसी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज भूषण मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि रेस्टोरेंट के भूमिपूजन के समय जब डाक्टर साहब ने बताया कि इस रेस्टोरेंट की स्थापना केवल लाभ की दृष्टि से नहीं बल्कि क्षेत्र में अच्छे रेस्टोरेंट की कमी को दूर करने का प्रयास है।बिना लाभ या अल्पलाभ के भी कार्य करने का यही प्रयास हर्षित हेल्थ केयर एवं संजीवनी अल्पाहार को विशिष्टता प्रदान करता है।कार्यक्रम में जनपद के प्रतिष्ठित हास्य व संगीत कलाकारों विशेष रूप से मनीष रावत,मनीष दूबे' मंजुल'व उनकी सुपुत्री भजन गायिका पलक दूबे,रामजनम यादव तथा दुर्गेश ने मनोरंजक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉक्टर धरणीधर दुबे, डां. डी.एस. पटेल,डा.जी.एन. यादव,डा.संजय सिंह, डां. विवेक श्रीवास्तव, डा.अरविंद सिंह, डा. आलोक यादव ,डा. स्वाती,डा.डी.के.यादव,डां. संदीप देशमुख सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)