पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

फूलपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण आकाश पटेल, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन द्वारा किया गया

04 July, 2026  |  02:54 AM
फूलपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण आकाश पटेल, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन द्वारा किया गया

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता पंचम सेठ 

 

 पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन आकाश पटेल द्वारा थाना फूलपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया सलामी गार्द में लगे पुलिसकर्मियों का निरीक्षण किया गया।थाना परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई, शस्त्रों के रख-रखाव, संचालन व्यवस्था एवं तकनीकी जानकारी का अवलोकन किया गया।लावारिस वाहनों व मालों का निस्तारण करने तथा परिसर की साफ-सफाई को उच्च स्तर पर बनाए रखने हेतु निर्देश दिए गए।थाना कार्यालय का गहन निरीक्षण कर रजिस्टरों/रिकार्डों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।मालखाना, बन्दीगृह, भोजनालय, आरक्षी आवास, बैरक, सीसीटीएनएस कक्ष एवं निर्माणाधीन थाने का निरीक्षण किया गया।महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर तैनात महिला आरक्षी को प्रार्थना पत्रों के निस्तारण पर नियमित फीडबैक लेने के निर्देश दिए गए आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का भौतिक सत्यापन कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा निरोधात्मक कार्यवाही के अंतर्गत पाबंदी कराने हेतु निर्देशित किया गया।इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा, प्रभारी निरीक्षक फूलपुर सहित थाने के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)