पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

मेहंदी प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को कुलपति ने प्रदान किए प्रमाणपत्र

04 July, 2026  |  02:37 AM
मेहंदी प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को कुलपति ने प्रदान किए प्रमाणपत्र

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज संवाददाता विवेक सिंह 

 

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने महिला अध्ययन केंद्र द्वारा आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया इस अवसर पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि मेहंदी हमारी लोक परंपरा का अभिन्न हिस्सा रही है। आज की पीढ़ी का अपनी परंपराओं से जुड़ा रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं और सांस्कृतिक जुड़ाव को भी प्रोत्साहित करते हैं।प्रतियोगिता में शिवानी वर्मा ने प्रथम, कलश ने द्वितीय और शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुलपति ने तीनों विजेताओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया कार्यक्रम संयोजक एवं महिला अध्ययन केंद्र की प्रभारी डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव ने बताया कि छात्राओं के बहुमुखी विकास के लिए केंद्र द्वारा निरंतर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यह मेहंदी प्रतियोगिता तीज के अवसर पर आयोजित की गई थी इस अवसर पर डॉ. अन्नु त्यागी, डॉ. सोनम झा, डॉ. निमिषा यादव, डॉ. प्रियंका जायसवाल, डॉ. समरीन तबस्सुम, डॉ. वनिता सिंह एवं डॉ. पूजा सक्सेना सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ भी उपस्थित रहीं।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)