पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

दुष्कर्म का आरोपी इमिलिया घाट पुल के पास से गिरफ्तार

04 July, 2026  |  02:36 AM
दुष्कर्म का आरोपी इमिलिया घाट पुल के पास से गिरफ्तार

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज संवाददाता आशुतोष मिश्रा 

 

जौनपुर रामपुर । थाना रामपुर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एक संगीन मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई बृहस्पतिवार सुबह इमिलिया घाट पुल के पास की, जहां आरोपी मौजूद था।

पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामपुर देवानन्द रजक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

यह है मामलाथाना रामपुर में दर्ज मु.अ.सं. 142/25 में आरोपी नफीस अहमद पुत्र मैनुद्दीन उर्फ बेदे, निवासी ग्राम भाउपुर (शेखपुर), थाना नेवढ़िया, जनपद जौनपुर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 352, 351(2), 333, 70(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 व आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है।

बरामदगी गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक Realme Narzo मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसकी जांच की जा रही है।गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी व कर्मी देवानन्द रजक, प्रभारी निरीक्षक उपनिरीक्षक महंगू यादवहेड कांस्टेबल महेन्द्र यादव कांस्टेबल सोनू यादवकांस्टेबल दीपक कुमार गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत न्यायालय भेजा गया है।पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)