पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

एक वर्ष पूर्व पहले गायब किशोर को पुलिस ने किया बरामद

04 July, 2026  |  02:31 AM

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

 

जौनपुर।लाइनबाजार क्षेत्र के जगदीशपुर क्रासिंग के पास सोमवार की शाम को पुलिस ने एक वर्ष पूर्व अपहृत हुए 15 वर्षीय किशोर को बरामद कर लिया।परिजनों को थाने पर बुलवाकर किशोर को सौप दिया।ऊक्त थाना क्षेत्र के चकराजेपुर पुर गांव निवासी सूरज कुमार पुत्र स्वर्गीय मुन्ना की माँ नगीना देवी ने एक वर्ष पूर्व सूरज के अपहरण का केस दर्ज कराया था पुलिस तभी से लगातार इसकी खोज बीन कर रही थी। 

सोमवार को मुखबिर से सुचना पर एस आई राजेश कुमार मल्ल हमराहियों राजेश कुमार सेंगर,अनिल सिंह,सत्यप्रकाश राय के साथ ऊक्त क्रासिंग के पास पहुंच गए।वहां पर स्थित एक ढाबे पर पास खड़ा था।पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे पकड़ लिया।पूछताछ में उसने बताया कि साल भर पहले उसके माता ने किसी बात को उसे लेकर डांट दिया था जिससे नाराज होकर वह घर से चला गया था।उसका किसी ने अपहरण नही किया था।सूरज ने बताया वह ढाबे पर काम करता था।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)