पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

जिला कार्यशाला में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर विस्तृत चर्चा

04 July, 2026  |  02:29 AM
जिला कार्यशाला में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर विस्तृत चर्चा

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

 

जौनपुर,सोमवार| सीहिपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर मछलीशहर जिला संगठन द्वारा आयोजित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं मतदाता पुनरीक्षण अभियान विषयक कार्यशाला में जिला प्रभारी, क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा काशी क्षेत्र संतोष सिंह पटेल ने आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में पंचायत चुनाव केवल राजनीतिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास की धुरी हैं। पंचायत प्रणाली गाँव स्तर तक लोकशाही की मजबूती का प्रतीक है और यह तभी प्रभावी हो सकती है जब जनभागीदारी पूर्ण रूप से सुनिश्चित हो।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भागीदारी के लिए प्रत्येक मतदाता का नाम मतदाता सूची में अंकित होना आवश्यक है। इस हेतु मतदाता पुनरीक्षण अभियान को पूरी गंभीरता से चलाया जाएगा। उन्होंने बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर हर योग्य नागरिक को मतदाता सूची से जोड़ने की अपील की, साथ ही युवाओं, विशेषकर प्रथम बार वोट देने वालों को अभियान से जोड़ने की रणनीति पर भी जोर दिया।

जिला प्रभारी ने बताया कि अभियान के दौरान न केवल नए नाम जोड़े जाएंगे, बल्कि मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने और त्रुटियों के सुधार पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्वच्छ, त्रुटिरहित और अद्यतन मतदाता सूची ही निष्पक्ष चुनाव की नींव है, उन्होंने कहा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों से ईमानदारी एवं पारदर्शिता बनाए रखने का आग्रह किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने सांगठनिक विषयों की चर्चा करते हुए आगामी कार्ययोजना की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव में केवल प्रत्याशी ही नहीं, बल्कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यकर्ताओं से अपेक्षा है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाएँ तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहयोग करें।

उन्होंने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पंचायत चुनाव के दौरान किस प्रकार पारदर्शी और अनुशासित कार्यप्रणाली से संगठन को जनसमर्थन दिलाया जा सकता है इसका भरपूर प्रयास करें। ग्रामीण स्तर पर बैठकें, चौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करके मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य करें।

संचालन डॉ नृपेन्द्र सिंह ने किया,जिला महामंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर मेहीलाल गौतम,विजय पटेल,संतोष मिश्रा,स्कन्द पटेल,बृजेश सिंह,श्रीप्रकाश पांडेय,कमलेश सिंह,श्यामदत्त दुबे,आशा मौर्या,मीना पटेल,राजेश सोनकर,जयेश सिंह,महेंद्र प्रजापति,अखिल प्रताप सिंह,रामसूरत सरोज,सुदर्शन सिंह,रिशु सिंह रिद्धिमा,अनुपमा राय,अनीश रहमानी आदि उपस्थित रहे

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)