पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

जर्जर दीवार गिरने से कांस्टेबल की मौत, तेज बारिश बनी वजह

04 July, 2026  |  02:23 AM
जर्जर दीवार गिरने से कांस्टेबल की मौत, तेज बारिश बनी वजह

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*गोरखपुर।* कैंट थाना क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित वन विभाग की जर्जर दीवार मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अचानक भड़भड़ाकर गिर पड़ी। इस दौरान वहां से गुजर रहे 45 वर्षीय कांस्टेबल विक्रम प्रसाद यादव इसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

वन विभाग के रेंजर दिनेश चौरसिया ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दीवार पुरानी थी और हाल की तेज बारिश के कारण उसकी स्थिति और बिगड़ गई थी, जिससे यह हादसा हुआ।

मूल रूप से बस्ती जिले के पिकोरा बक्श, गांधी नगर निवासी विक्रम प्रसाद यादव, पुत्र हीरालाल यादव, उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर तैनात थे। वर्तमान में वह गोरखपुर पुलिस लाइन में ड्यूटी कर रहे थे। उनके परिवार में तीन बच्चे हैं। इस हादसे से पुलिस विभाग और उनके गांव में शोक की लहर है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)