पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

कुख्यात असलहा तस्कर गिरफ्तार, STF व कैंट पुलिस की संयुक्त कारवाई में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद

04 July, 2026  |  01:55 AM
कुख्यात असलहा तस्कर गिरफ्तार, STF व कैंट पुलिस की संयुक्त कारवाई में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। सावन मेला व मिशन चक्रव्यूह अभियान के तहत अवैध शस्त्र तस्करों के विरुद्ध चल रही सघन कार्रवाई के क्रम में 22 जुलाई की रात लगभग 11 बजे प्लेटफार्म नंबर 9 से एक कुख्यात असलहा तस्कर मिठाईलाल को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपी रूपमपुर,पुरानापुल (थाना सारनाथ) का निवासी है तथा उसका स्थाई पता अदलहाट,मिर्जापुर है।आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार,कारतूस,शस्त्र निर्माण उपकरण और नगदी बरामद हुई।

बरामदगी विवरण: अदद 9MM पिस्टल, 01 अर्धनिर्मित 32 बोर रिवॉल्वर विभिन्न बोर के 9 जिंदा और 10 मिस कारतूस, 10 खोखे मैगजीन, अवैध शस्त्र निर्माण उपकरण, ट्रेन टिकट व ₹452 नगद अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत वाराणसी के विभिन्न थानों में 6 मुकदमे दर्ज हैं गिरफ्तारी में शामिल टीमें: STF लखनऊ टीम:. उप निरीक्षक अमित कुमार तिवारी. उप निरीक्षक विद्याशंकर. हेड कांस्टेबल आलोक पांडेय हेड कांस्टेबल अमित कुमार सिंह

कैंट थाना टीम:. SHO शिवाकांत मिश्र. जानिए आशुतोष तिवारी. हे.का. जितेन्द्र कुमार का. सचिन मिश्रा का. आशीष मिश्रा का. सचिन कुमार का. मनमोहन कुमार पुलिस आरोपी से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई को मिशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी सफलता मानी जा रही है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)