पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

कांवड़ यात्रा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग सतर्क

04 July, 2026  |  01:34 AM
कांवड़ यात्रा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग सतर्क

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज

विनोद नाथ यति

वाराणसी। सावन महीने में शिवभक्तों की भारी आवाजाही और कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र खाद्य सुरक्षा विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। सहायक आयुक्त खाद्य-2 श्री कौशलेंद्र शर्मा के निर्देशन में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज यादव ने बीएचयू मंदिर परिसर और रोडवेज क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान बीएचयू परिसर स्थित बाबा कैफे में कालातीत (एक्सपायरी) खाद्य पदार्थ पाए गए, जिन्हें तत्काल मौके पर नष्ट करवा दिया गया। साथ ही परिसर की अन्य दुकानों पर फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप इंस्टॉल करवाया गया और वैध खाद्य लाइसेंस की अनिवार्यता को दोहराया गया।वहीं, रोडवेज के समीप मनोज सरकार भोजनालय और समर ढाबा व गणेश मिष्ठान भंडार पर खुले में खाद्य पदार्थों का विक्रय तथा अन-हाइजिनिक स्थितियां पाई गईं। खाद्य सामग्री को नष्ट कर कारोबारियों को नोटिस जारी की गई है।पंकज यादव ने मौके पर मौजूद सभी विक्रेताओं को निर्देशित किया कि वे खाद्य लाइसेंस दुकान पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें और गुणवत्तापूर्ण, स्वच्छ खाद्य पदार्थों का ही विक्रय करें।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)