पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

काशी के 20 से अधिक घाटों पर बनेंगे फ्लोटिंग बाथ कुंड, लगेगी जेटी, रुकेंगे हादसे* 

04 July, 2026  |  01:28 AM
काशी के 20 से अधिक घाटों पर बनेंगे फ्लोटिंग बाथ कुंड, लगेगी जेटी, रुकेंगे हादसे* 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* काशी के 20 से अधिक घाटों पर फ्लोटिंग बाथ कुंड और जेटी का निर्माण कराया जाएगा। इस पहल के बाद इन घाटों पर स्नान के दौरान हादसों में कमी आने की उम्मीद है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने इसको लेकर यूपीसीएल को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। 

काशी के अस्सी, मीरघाट, तुलसी घाट, पंचगंगा, अहिल्याबाई घाट, सिंधिया घाट, राजघाट, दरभंगा घाट, भोंसले पांडेय घाट, केदार घाट समेत करीब 20 से अधिक प्रमुख घाटों पर फ्लोटिंग बाथ कुंड और जेटी का निर्माण किया जाएगा। यूपीसीएल प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय को भेजेगा। इसके लगने से गंगा में सैर सपाटे के दौरान पर्यटकों को सुविधा होगी। 

फ्लोटिंग जेटी इस तरह से लगाई जाएगी कि इससे नाव संचालन में किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए। फ्लोटिंग बाथ कुंड के पास चेंजिंग रूम भी बनाए जाएंगे। डीएम ने बताया कि घाटों का सर्वे किया जाएगा। जिन घाटों पर अधिक स्नानार्थी आते हैं, अथवा जिन घाटों पर अधिक हादसे होते हैं, उन घाटों पर फ्लोटिंग बाथ कुंड और जेटी लगाई जाएगी।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)