पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*विश्व दिव्यांग दिवस पर विधायक ने दिव्यांग जनों को वितरण किया ट्राई साइकिल व सहायक उपकरण*

02 July, 2026  |  05:44 PM
*विश्व दिव्यांग दिवस पर विधायक ने दिव्यांग जनों को वितरण किया ट्राई साइकिल व सहायक उपकरण*

सौरभ सिंह की खास रिपोर्ट

 

*दिव्यांग बच्चों ने प्रस्तुत किया रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम*

 

रोहनिया-विश्व दिव्यांग दिवस पर अमरावती पुरषोत्तम राजकीय बहुद्देशीय दिव्यांगजन विकास संस्थान बचपन डे केयर सेंटर खुशीपुर में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राम प्रकाश सिंह की देखरेख में शनिवार को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल तथा विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष अपना दल एस डॉक्टर नरेंद्र पटेल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलन कर किया।संस्था के प्रभारी रमेश सिंह मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल तथा विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र पटेल अपना दल एस ने संयुक्त रुप से क्षेत्र से आए हुए दिव्यांग जनों को 50 ट्राई साइकिल,7 मोटराइज्ड ट्राई साइकिल,60एम आर कीट,15 स्मार्ट केन,25 ब्रेल कीट,40 कान की मशीन,2 वाकर 5 वैशाखी,5 छड़ी सहित कुल 213 दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण के अलावा स्वेटर,टोपी तथा 30 लोगों को रेलवे पास वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के रंगारंग मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने सरकार द्वारा दिव्यांग जनों को दिए जाने वाले सुविधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ सौरभ सिंह व अरविंद कुमार सिंह ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकुमार वर्मा,गोविंद पटेल,अरविंद पटेल,श्यामबली,विनोद पटेल,विनय पटेल,विमलेश,अनिल पटेल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)