पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

वन स्टाप सेन्टर में सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रति किशोरियों को किया गया जागरूक 

04 July, 2026  |  12:53 AM
वन स्टाप सेन्टर में सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रति किशोरियों को किया गया जागरूक 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किशोरियों की भूमिका को रेखांकित करने एवं उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराने के उद्देश्य से डॉक्टर शंभू नाथ सिंह रिसर्च फाउंडेशन द्वारा अपनी सहयोगी संस्था अजीम प्रेमजी फाउंडेशन एवं महिला कल्याण विभाग वाराणसी के सहयोग से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय स्थित वन स्टाफ सेंटर के सभागार में बुधवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डीपीओ सुधाकर शरण पाण्डेय तथा विशिष्ट के रूप में एडीसीपी महिला अपराध नम्रता श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विशिष्ट अतिथि एडीसीपी महिला अपराध एवं सुरक्षा नम्रता श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं के अंदर अपार क्षमता एवं संभावनायें होती हैं। आवश्यकता है उन्हें पहचानने और तरासने की। आप सभी अब बालिका से युवती बनने के दौर से गुजर रही हैं, जो आपके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दौर है। जिसमें आपको अपने शरीर, सौंदर्य, रोमांस, कैरियर तथा जीवन के अन्य भावनात्मक पहलुओं के झंझावात से गुजरना पड़ता है। ऐसे में सही मार्गदर्शन और आपकी दृढ़ इच्छा शक्ति आपके जीवन को सही दिशा में मोड़ सकती है। अन्यथा आपका एक गलत निर्णय आपको बर्बादी के रास्ते पर भी ले जा सकता है। मुख्य अतिथि सुधाकर शरण पाण्डेय ने बालिकाओं को लैंगिक भेदभाव के मूल कारणो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वास्तव में लैंगिक भेदभाव के पीछे संपत्ति के अधिकार की भावना भी प्रबल है। उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्रों में पौत्र के स्थान पर दौहित्र को ज्यादा सम्मान दिया गया है। किंतु पितृ- सत्तात्मक समाज ने इसको अंगीकार नहीं किया और वंशवाद की अवधारणा ने पितृ सत्तात्मक अवधारणा को और मजबूत किया। जिसके लिए महिलाएं पुरुषों से ज्यादा जिम्मेदार है। उन्होंने लड़कियों की उल्लेखनीय संख्या पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए संस्था के प्रयास को साधुवाद दिया। इस कार्यक्रम में समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चंद्र दुबे ने अपने विभाग से संबंधित पूर्वदशम/ दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना, वृद्धा पेंशन, परिवार भरण पोषण योजना, व्यक्तिगत व सामूहिक विवाह योजना, जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना तथा वृद्ध आश्रम आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इस कार्यशाला का संयोजन व संचालन परियोजना प्रबंधक राजेश कुमार सोनकर तथा धन्यवाद व्यापित वन स्टाफ केंद्र की केंद्र प्रबंधक रश्मि दुबे ने किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्वेता, रश्मि, सपना, प्रिया, सलोनी, रेशमा, रवीना, श्रीतिमा, पूजा, ज्योति, निशा आदि ने सहयोग प्रदान किया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)