पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*उत्पादक, आनन्ददायक अनुभव के साथ नए कौशल सीखकर बच्चे जीवन को बेहतर बना

04 July, 2026  |  12:37 AM
*उत्पादक, आनन्ददायक अनुभव के साथ नए कौशल सीखकर बच्चे जीवन को बेहतर बना

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ*। बच्चे छुट्टियों में एक उत्पादक और आनन्ददायक अनुभव के साथ नए कौशल को सीख जीवन को बेहतर बनाएं। नए दोस्तों के बीच विकसित कौशल का समन्वयन कर प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें    उक्त बातें हरहुआ स्थितएस0 आर0 प्लेटिनम इंग्लिश स्कूल में आज समर कैंप का उद्घाटन कर अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि प्रबन्ध निदेशक कौशलेंद्र नारायण सिंह ने व्यक्त किया।    उन्होंने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को गर्मियों की छुट्टियों में नए कौशल सीख कर मनोरंजन करते हुए नए दोस्त बनाये।बच्चों को समर कैंप का भरपूर लाभ उठाने और अपने कौशल को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया।      समर कैंप में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों के लिए तीरंदाजी ,घुड़सवारी,शूटिंग, कथक नृत्य, पूल पार्टी ,चेस कैरम एवं विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिससे बच्चों ने अपने कौशल को विकसित कर नए अनुभव प्राप्त कर हौसला बढ़ाया। 

   स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विविध चुनौतियों से संघर्ष करते हुए घुड़सवारी,तीरंदाजी, निशानेबाजी सीखकर बेहतर प्रस्तुतिकरण कर आश्चर्यचकित कर वाह वाही लूटी। जिनको पुरष्कृत किया गया।  कार्यक्रम में डॉ0 सीमा सिंह ,डॉ0 सर्वदेव सिंह ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए अनुशासित जीवन मे संस्कार व कौशल अर्जन के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के सहायक निदेशक देवांश नारायण राय ने धन्यवाद प्रदान किया।   समर कैंप में प्रधानाचार्य आर0 पी0 सिंह, जागृति सिंह, सपना यादव, प्रीति सिंह, नेहा सिंह ,अशोक सिंह सहित वरिष्ठ प्रशिक्षकों की उपस्थिति सराहनीय रही। 

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)