पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*गुणवत्तापूर्ण उत्पाद हर वर्ग समेत घर -घर पहुंचाने का प्रयास अंतिम समय तक जारी रहेगा*: प्रदीप बाजपेयी।

04 July, 2026  |  12:33 AM
*गुणवत्तापूर्ण उत्पाद हर वर्ग समेत घर -घर पहुंचाने का प्रयास अंतिम समय तक जारी रहेगा*: प्रदीप बाजपेयी।

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ।* गुणवत्तापूर्ण उत्पाद हर वर्ग समेत घर-घर पहुंचाने का प्रयास अंतिम समय तक जारी रहेगा ताकि स्वाद व विश्वास बना रहे।

       उक्त बातें कम्पनी के जेड एस एम मनीष मखीजा और रमेश पांडेय के निर्देशानुसार हरहुआ स्थित डिस्ट्रीब्यूटर प्वाइंट एकता प्रॉविजन जनरल स्टोर पर भव्य कार्यक्रम में 'डुएट टॉफी' के लांचिंग अवसर पर एरिया सेल्स मैनेजर प्रदीप बाजपेयी ने अपने सम्बोधन में व्यक्त किया।  सेल्स एक्सक्यूटिव प्रेम विश्वकर्मा ने कहा कि मानक पर खरा स्वाद भरपुर जन-जन तक पहुंचाना कम्पनी का लक्ष्य है पूराकर लोगो के बीच सदैव बने रहना है।

    स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर समाजसेवी वीरेन्द्र गुप्ता नेपारले जी की इस नई टॉफी ‘डुएट’ का प्रमुख आकर्षण इसका चॉकलेट और हैजलनट फ्लेवर है, जो बच्चों और युवाओं दोनों को पसंद आएगा। यह टॉफी ग्राहकों को आकर्षक पैकेजिंग में मात्र एक रुपए की किफायती कीमत में उपलब्ध कराई जाएगी। कंपनी का उद्देश्य है कि गुणवत्तापूर्ण उत्पाद को हर वर्ग के घर तक पहुँचाया जाए।

       सैकड़ों बच्चों में निःशुल्क टॉफी वितरित किया जिसका बच्चों ने लुफ्त उठाया।  इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने पारले जी की इस पहल की सराहना की और उत्पाद को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)