पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

आयुष्मान आरोग्य मंदिर अटेंसुआ का एक्सटर्नल इंक्वास एसेसमेंट संपन्न हुआ।*

04 July, 2026  |  12:09 AM
आयुष्मान आरोग्य मंदिर अटेंसुआ का एक्सटर्नल इंक्वास एसेसमेंट संपन्न हुआ।*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को लेकर नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस के द्वारा एक्सटर्नल इंक्वास असेसमेंट किया जा रहा है।   प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ के आयुष्मान आरोग्य मंदिर अटेंसुआ का आज सोमवार को एक्सटर्नल असेसमेंट डॉ0 जयप्रकाश डॉ0 संगीता पलसानिया द्वारा किया गया।   सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अटेंसुआ रोशनी वर्मा एवं क्षेत्रीय एएनएम देवस्मिता नन्दी उपस्थित होकर उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी दी। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संतोष कुमार ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुसार जनमानस को उनके घर के पास ही आरोग्य मंदिर पर सभी जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं मानक के अनुसार दिया जाए।टेली कंसल्टेंट के द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह सहित 62 तरह की दवाओं व 14 प्रकार के जाँच तक की सुविधाएं मिलेंगी।

     असेसमेंट के समय स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार गुप्ता, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक बसंत लाल श्रीवास्तव, बीसीपीएम संगीता, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक संदीप भारती, सीएचओ अंकुश यादव, गौरव शर्मा, अर्चना गुप्ता ,साधना भारती, आशीष भारद्वाज, बजरंग सिंह, शेफाली पाल, शेफाली कुमारी, एएनएम गुंजा शर्मा, ज्योति सिंह, रितु सिंह, बबीता चौधरी आशा संगिनी द्रोपती देवी, वैजयंती देवी आशा शीला, कुसुम लता मिश्रा, शारदा, किरण देवी, रेनू पांडेय, रेखा देवी दी मंजू देवी व शशांक मौर्य, ज्योति वर्मा, वर्षा मिश्रा ,राकेश कुमार,पंकज सिंह का विशेष सहयोग रहा।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)