पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

यांत्रिक खराबी से औरा में 7 वर्षो से राजकीय नलकूप बंद,विभागीय उदासीनता का शिकार।*

04 July, 2026  |  12:05 AM
यांत्रिक खराबी से औरा में 7 वर्षो से राजकीय नलकूप बंद,विभागीय उदासीनता का शिकार।*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

हरहुआ विकास खंड के ग्राम पंचायत औरा में राजकीय नलकूप संख्या 157 करीब 7 वर्षों से यांत्रिक खराबी से बंद पड़ा हुआ है। जिले व ब्लाक के उच्चाधिकारियों द्वारा कई बार शिकायत करने के बावजूद भी आज तक नलकूप चालू नहीं हो सका है। अधिकारियों द्वारा लगाए गए चौपाल में भी इस प्रकरण को उठाया गया था तो बताया गया कि रिबोर होगा। शासन से धन स्वीकृति के बाद भी नहीं रिबोर हो पाया जबकि प्रधान ने जगह भी उपलब्ध कराने की बात कही थी।

        नलकूप संख्या 157 खराब होने से ग्राम पंचायत औरां के साथ-साथ बेनीपुर, अजोरपट्टी ,आयर, कुरौली के किसान काफी मायूस पड़े हुए हैं। जिससे न तो समय पर सिंचाई हो पा रही है और न ही गाय भैंसों के चारा पानी की व्यवस्था हो पा रही है।

   ग्राम प्रधान विद्योत्मा देवी व प्रतिनिधि संजय कुमार के अनुसार नलकूप ऑपरेटर सत्यनारायण प्रसाद से कई बार कहा गया तो उन्होंने कहा कि शासन को चिट्ठी भेजी गई है जल्द ही बन जाएगा लेकिन आज तक नलकूप संख्या 157 पर कोई भी कार्यवाही नहीं की गई ।ग्राम प्रधान व प्रतिनिधि द्वय ने सिंचाई विभाग, डीएम कार्यालय व ब्लाक का चक्कर काटते काटते थक गए। गर्मी के मौसम में किसान तथा मवेशियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण किसानों ने जिला प्रशासन से जल्द ठीक कराने की मांग की है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)