पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

 आरक्षी के बेटे के ‌यूपीएससी में 237वां रैंक पाने पर पीएसी सेनानायके ने किया सम्मानित 

03 July, 2026  |  11:51 PM
 आरक्षी के बेटे के ‌यूपीएससी में 237वां रैंक पाने पर पीएसी सेनानायके ने किया सम्मानित 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

वाराणसी -- रामनगर 36 वीं वाहिनी पीएसी में कार्यरत एचसी एमटी बुधिराम यादव के बेटे अनुपम यादव द्वारा यूपीएससी परीक्षा-2024 में 237 वां रैंक पाने पर सेनानायक डा.अनिल कुमार पाण्डेय आईपीएस द्वारा बुधवार को 36 वीं वाहिनी पीएसी में सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया।इस मौके पर छावनी के सेनानायक डॉक्टर अनिल कुमार पाण्डेय आईपीएस द्वारा आरक्षी बुधिराम यादव के बेटे अनुपम यादव को माल्यार्पण कर सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशिर्वाद दिया गया। इस अवसर पर सेनानायक द्वारा अनुपम यादव को अपने यूपीएससी तैयारी के दिनों की यादें साझा करने के लिए कहा गया। जिसे अनुपम यादव द्वारा अपने स्कूली पढ़ाई से लेकर कॉलेज एवं यूपीएससी तैयारी की यात्रा को विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर सम्मान समारोह में सहायक सेनानायक- राजेश कुमार, वाहिनी चिकित्सक- अबरार अहमद, एसआई एमटी- त्रियुगीनारायण पाण्डेय द्वारा अनुपम यादव के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। उपस्थित समस्त कर्मियों द्वारा हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। वाहिनी में चारों तरफ हर्ष का माहौल 

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)