पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

नवागत जिलाधिकारी ने जिला कोषागार कार्यालय पहुँचकर कार्यभार ग्रहण किया*

03 July, 2026  |  11:48 PM
नवागत जिलाधिकारी ने जिला कोषागार कार्यालय पहुँचकर कार्यभार ग्रहण किया*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। जनपद के नवागत जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने जिला कोषागार कार्यालय पहुँचकर कार्यभार ग्रहण किया। अपने जनपद आगमन पर सर्वप्रथम काल भैरव मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने बाबा काल भैरव के सामने शीश नवाते हुए विधि-विधान से दर्शन पूजन किया तत्पश्चात काशी विश्वनाथ तथा संकट मोचन मंदिर पहुँचकर दर्शन-पूजन किया।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत डीएम ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। पीड़ितों को त्वरित न्याय व विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है। डीएम सत्येन्द्र कुमार मूल रूप से बिहार के मधुबनी जनपद के रहने वाले हैं। 

नवागत जिलाधिकारी द्वारा बरेली में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर रहते हुए स्वयं प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाना शुरू किया तथा स्कूल वालंटियर अभियान के माध्यम से लोगों को भी प्रेरित किया। उनकी पहल के बाद शिक्षित लोग समय निकालकर स्वयं सेवा के रूप में बच्चों को पढ़ाने के लिए आगे आए।

बता दें कि 2013 बैच के आईएएस अधिकारी सत्येंद्र कुमार इससे पहले महोबा,महाराजगंज और बाराबंकी के डीएम रह चुके हैं। कोषागार में सीडीओ हिमांशु नागपाल,एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा, एडीएम प्रशासन विपिन कुमार, एडीएम एफआर वंदिता श्रीवास्तव, एडीएम प्रोटोकाल चंद्र प्रकाश, सीटीओ गोविंद सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)