पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

किक बॉक्सिंग पदक विजेता खिलाड़ी पूजा का राजेश्वरी बालिका इंटर कालेज हरहुआ में हुआ स्वागत*

03 July, 2026  |  11:40 PM
किक बॉक्सिंग पदक विजेता खिलाड़ी पूजा का राजेश्वरी बालिका इंटर कालेज हरहुआ में हुआ स्वागत*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ*। स्थानीय राजेश्वरी बालिका इंटर कालेज बैजलपट्टी,हरहुआ में गुरुवार को आयोजित स्वागत समारोह में प्रबन्धक कौशलेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में थाईलैंड में आयोजित प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 50 किलो भार में किक बॉक्सिंग में रजत पदक विजेता खिलाड़ी पूजा पटेल पर पुष्पवर्षा कर माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह नगद पांच हजार रुपये भेंट स्वागत कर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया।

       श्री सिंह ने बताया कि पूजा पटेल हमारे इस विद्यालय की पूर्व छात्रा रह चुकी है।देश के साथ विद्यालय का भी नाम रोशन किया है। जिसको लेकर स्कूल के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं गौरवान्वित हैं। 

     सम्मान करने वालों में प्रमुख रूप से समाजसेवी डॉ0 एस0डी0 सिंह, शिक्षिका आशा यादव,मंजू सिंह,स्नेहलता पांडेय, शिक्षक विमल कुमार विश्वकर्मा, सन्तोष कुमार सहित स्कूली छात्राएं शामिल रही।

 

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)