पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

अनियंत्रित फोर व्हीलर वाहन सो रहे वृद्ध को टक्कर मारते हुए मकान में घुसा, तीन लोग घायल

03 July, 2026  |  11:34 PM
अनियंत्रित फोर व्हीलर वाहन सो रहे वृद्ध को टक्कर मारते हुए मकान में घुसा, तीन लोग घायल

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

राजातालाब। स्थानीय थाना क्षेत्र के दीपापुर गांव में बीती रात में तेज रफ्तार में जा रही सफारी फोर व्हीलर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे अपने मकान के सामने सो रहे 75 वर्षीय जगन्नाथ पटेल को टक्कर मार कर घायल करते हुए उनके मकान में घुस गई। जिसके दौरान वाहन एक साथी के साथ चालक राजू अन्ना गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसकी सूचना ग्राम प्रधान संतोष कुमार यादव ने राजातालाब पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस ने उक्त वाहन सवार चालक सहित दो लोगों को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया। तथा घायल जगन्नाथ पटेल को इलाज के लिए राजातालाब एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजू अन्ना दीपा पुर गांव में ही एक पेट्रोल पंप पर मैनेजर के पद पर कार्यरत है ये अपने रिश्तेदारी से वापस घर के लिए जा रहे थे कि अचानक दीपापुर में ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब जाने से सफारी गाड़ी तेज रफ्तार में होकर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे मकान में घुस गई। घायल जगन्नाथ पटेल के पुत्र सुरेश कुमार पटेल ने राजातालाब थाने में चालक के खिलाफ कार्रवाई करने हेतु तहरीर दिया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)