पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*अनमोल पॉलि क्लिनिक हॉस्पिटल में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

03 July, 2026  |  11:33 PM
*अनमोल पॉलि क्लिनिक हॉस्पिटल में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* फूलपुर के अनमोल पॉलि क्लिनिक हॉस्पिटल में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 29 युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह शिविर संतोष सिंह अनुपम की माता की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि के रूप में आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पाण्डेय एवं जिला महामंत्री जय प्रकाश दुबे जी थे।

श्री पांडेय ने फीता काट कर रक्तदान शिविर का आरंभ कराया।

अनमोल पॉलि क्लिनिक हॉस्पिटल के निदेशक डा० रंगनाथ दुबे द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर में हरशंकरानंद जी ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर ने सहयोग प्रदान किया और रक्त संग्रहण की सुविधा उपलब्ध कराई।

इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिनमें महादेव लाल पेड़ा भंडार के अनुराग सिंह, मनीष पाठक, ग्राम प्रधान सुरेश पटेल, एडवोकेट विशाल गुप्ता, सुनील पाल, जलज मिश्रा, दीपू सिंह, सतीश सिंह और एडवोकेट केके चौहान शामिल थे। उपस्थित सभी लोगों ने रक्तदान कर इस नेक कार्य में अपना योगदान दिया।

यह रक्तदान शिविर न केवल पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने का अपने आप में एक अनोखा तरीका था जो जरूरतमंद लोगों की जान बचाने में भी मदद करेगा।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)