पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*पीएम के आगमन से पहले तगड़ी हुई वाराणसी की सुरक्षा व्यवस्था, SPG ने किया फ्लीट रिहर्सल*

03 July, 2026  |  11:23 PM
*पीएम के आगमन से पहले तगड़ी हुई वाराणसी की सुरक्षा व्यवस्था, SPG ने किया फ्लीट रिहर्सल*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

वाराणसी।* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 50वीं बार काशी आगमन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री के जनसभा स्थल को विशेष सुरक्षा समूह (SPG) ने पूरी तरह से अपने नियंत्रण में ले लिया है। हर कोना बारीकी से जांचा जा रहा है, और सुरक्षा में कहीं भी कोई ढील न रहे, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

SPG की टीम ने गुरुवार को प्रधानमंत्री की फ्लीट को लेकर रिहर्सल भी किया। वहीं, जब हेलिपैड से हेलिकॉप्टर उड़ा तो लोगों की उत्सुकता देखते ही बन रही थी। पीएम की सुरक्षा व्यवस्था में कहीं से कोई चूक न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

प्रधानमंत्री के दौरे को खास बनाने के लिए भाजपा के विधायक, मंत्री से लेकर छोटे-बड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी जी-जान से जुटे हैं। जगह-जगह प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत करने की तैयारियां की जा रही हैं। स्वागत द्वार सजाए जा रहे हैं और कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार हो चुकी है।

इस बार प्रधानमंत्री के मंच पर 70 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों को मंच पर आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री स्वयं उन्हें सम्मानित करेंगे और आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)