पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

काशी पहुंचीं मशहूर एक्ट्रेस व पूर्व सांसद जयाप्रदा, भाई का अस्थि कलश गंगा में किया विसर्जित* 

03 July, 2026  |  11:01 PM
काशी पहुंचीं मशहूर एक्ट्रेस व पूर्व सांसद जयाप्रदा, भाई का अस्थि कलश गंगा में किया विसर्जित* 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* मशहूर अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा अपने भाई राजा बाबू के अस्थि विसर्जन के लिए वाराणसी पहुंचीं। वे अपने परिजनों के साथ अस्सी घाट आईं और विधिपूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अस्थि कलश को गंगा में प्रवाहित किया।सांसद जयाप्रदा घाट पर पहुंचने के बाद बजड़े (नौका) पर सवार हुईं। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया गया, जिसके बाद बजड़ा अस्सी घाट से मणिकर्णिका घाट की ओर रवाना हुआ। इस दौरान जयाप्रदा सफेद सूट-सलवार और दुपट्टे में नजर आईं।सोशल मीडिया पर जताया शोक

 जयाप्रदा के बड़े भाई राजा बाबू का हाल ही में हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे एक अभिनेता और फिल्म निर्माता थे। उनका अंतिम संस्कार 28 फरवरी को हैदराबाद में किया गया। जयाप्रदा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भाई की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "अत्यंत दुःख के साथ मैं आपको अपने बड़े भाई श्री राजा बाबू के निधन की सूचना दे रही हूं। आज (27 फरवरी) दोपहर 3:26 बजे (हैदराबाद) उन्होंने अंतिम सांस ली। कृपया उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में रखें।"

फिल्मी करियर से राजनीति तक का सफर 80-90 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्री जयाप्रदा ने 13 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। अपने शानदार अभिनय से उन्होंने खुद को शीर्ष अभिनेत्रियों में स्थापित किया। हालांकि, बाद में उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया और सांसद बनीं।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)