पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*शादी में घराती-बराती भिड़े दोनों पक्षों से सात घायल, दूल्हे के घर सम्पन्न हुई शादी*

03 July, 2026  |  09:55 PM
*शादी में घराती-बराती भिड़े दोनों पक्षों से सात घायल, दूल्हे के घर सम्पन्न हुई शादी*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मिर्जामुराद।* शिवरामपुर गांव (मिर्जामुराद) में बुधवार की देर रात शादी समारोह में किसी बात को लेकर घराती व बराती में कहासुनी के बाद मारपीट हो जिसमें दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए।जानकारी के अनुसार मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लच्छापुर गांव निवासी दशरथ राजभर के पुत्र अरविंद राजभर की शादी शिवरामपुर गांव (मिर्जामुराद) निवासी चंद्रबली राजभर के पुत्री रेशमा के साथ होनी थी।बारात पहुंची खाना पीना चल रहा था की उसी समय किसी बात को लेकर घराती व बाराती में विवाद होने लगा थोड़ी देर में ही देखते-देखते लाठी डंडे इट पत्थर चलने लगे जिससे बराती पक्ष से मनोज राजभर, पिन्टू राजभर, अनिल राजभर, रोहित राजभर व राहुल राजभर घायल हो गए व घराती पक्ष से दिलीप राजभर व भगत घायल हो गए।सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन गुस्साएं बराती बिना शादी किये बारात लेकर वापस चले गए।घराती पक्ष के लोग काफी समझाने बुझाने का प्रयास किये लेकिन बराती पक्ष शादी को तैयार नही हुआ।फिर मिर्जामुराद थाने के एसआई साबिर खान व समाजसेवी अमन यादव उर्फ अन्नू के काफी समझाने-बुझाने पर लड़के वाले शादी को तैयार हुए और बोली लड़की लेकर मेरे घर लेकर आइए यही शादी होगी जिसपर लड़की पक्ष से लड़की के पिता व एक महिला व समाजसेवी अमन यादव उर्फ अन्नू दूल्हे के घर जाकर शादी का रश्म सपंन्न करवाएं।जिसके बाद लड़की वही अपने ससुराल रुक गई।इस बाबत एसआई साबिर खान ने बताया कि दोनों पक्षों से कोई तहरीर नही मिला है अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई किया जाएगा।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)