पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

अन्नपूर्णा भवन भूख और गरीबी से लड़ने का शस्त्र है : बद्रीप्रसाद वर्मा

03 July, 2026  |  09:53 PM
अन्नपूर्णा भवन भूख और गरीबी से लड़ने का शस्त्र है : बद्रीप्रसाद वर्मा

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय 

 

वाराणसी। ज्वाइंट बीडीओ बद्री प्रसाद वर्मा संग सचिव सौरभ श्रीवास्तव प्रधान सुभाष चन्द्र,प्रतिनिधि संजय कुमार ग्राम पंचायत कुरौली तथा औरा मे मंगलवार को अन्नपूर्णा भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।निरीक्षण मे भवन का छत पूर्ण न होने पर ज्वाइंट बीडीओ ने ग्रामप्रधान को जल्द छत ढलवाने के निर्देश दिए।ज्वाइंटबीडीओ ने कहा कि माँ अन्नपूर्णा की काशी मे अन्नपूर्णा भवन की स्थापना ग्राम पंचायत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अन्नपूर्णा भवन भूख और गरीबी से लड़ने का एक प्रभावी शस्त्र है।प्रधान प्रतिनिधि औरा संजय कुमार ने बताया कि लगभग नौ लाख की लागत से बन रहे अन्नपूर्णा भवन से खाद्यान्न भंडारण और वितरण कार्यो मे सहूलियत होगी । ग्रामवासियो को समय से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सकेगा।इसके बाद ज्वाइंट बीडीओ आयर मे अमृतसरोवर का निरीक्षण किया और वहाँ सेक्रेटरी रवि सिंह और ग्रामप्रधान सूर्यप्रकाश मौर्य को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के समय ग्रामप्रधान सुभाषचंद्र,विद्योत्मा देवी और सूर्यप्रकाश मौर्य,रोजगार सेवक सोनखर प्रसाद तथा ओमप्रकाश उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)