पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*एफपीओ के निदेशकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न* 

03 July, 2026  |  09:34 PM
*एफपीओ के निदेशकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न* 

 

 

 

दानगंज/वाराणसी:झारखंड प्रदेश के गढ़वा जनपद के सात कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के 40 निदेशकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को बबियांव में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में गढ़वा, कांडी नगर, ऊंटारी, भवनाथपुर, रमना, केतार व बिशुनपुरा एफपीओ के निदेशक शामिल हुए। प्रशिक्षण का आयोजन चोलापुर कल्याण फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के प्रक्षेत्र पर किया गया।

प्रशिक्षण के पहले दिन सोमवार को एफपीओ के निदेशकों को एपीडा (एग्रीकल्चरल एंड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी) से आनंद प्रकाश,कृषि विपणन विदेश विभाग के विशाल प्रधान वाराणसी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर नाबार्ड के महाप्रबंधक (जीएम) श्री विनोद कुमार और जिला विकास प्रबंधक (डीडीएम) श्री अनुज कुमार सिंह भी उपस्थिति रहे।

प्रशिक्षण के दूसरे दिन, प्रतिभागियों को प्रक्षेत्र भ्रमण कराया गया। इस दौरान चोलापुर कल्याण फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों का प्रदर्शन किया गया। एफपीओ के संचालन, उत्पादकता बढ़ाने की विधियां, विपणन रणनीतियों और कृषि उत्पादों के मूल्यवर्धन के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गयी।

चोलापुर कल्याण एफपीओ के डायरेक्टर सौरभ रघुवंशी ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य एफपीओ के निदेशकों को आधुनिक कृषि तकनीकों, विपणन रणनीतियों और निर्यात के लिए तैयार होने की प्रक्रियाओं से अवगत कराना था। साथ ही, यह सुनिश्चित करना था कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कृषि से संबंधित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित कर सकें और किसानों की आय में वृद्धि कर सकें। प्रशिक्षण में शैलेंद्र कुमार रघुवंशी ने पौधों की कटिंग, ग्राफ्टिंग,स्वामी शरण कुशवाहा ने काशी जैविक उत्पादों की पैकिंग, ब्रांडिंग, मार्केटिंग पर चर्चा एवं बीटीएम देवमणि त्रिपाठी ने कृषि विभाग की योजनाओं के साथ ही पराली प्रबंधन पर जानकारी प्रदान की‌

इस दौरान एफपीओ फौजदार यादव,शेखरमणि त्रिपाठी,सीनियर एक्जीक्यूटिव आफिसर शिव कुमार,सिद्दार्थ,मुकेश आदि उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)