पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

आज वाराणसी आएंगे सीएम योगी, शिवमहापुराण कथा में होंगे सम्मिलित, बाबा विश्वनाथ का लेंगे आशीर्वाद* 

03 July, 2026  |  09:28 PM
आज वाराणसी आएंगे सीएम योगी, शिवमहापुराण कथा में होंगे सम्मिलित, बाबा विश्वनाथ का लेंगे आशीर्वाद* 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज 

 

वाराणसी।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को वाराणसी आएंगे। सीएम रामनगर डोमरी स्थित गंगा किनारे सतुआ बाबा आश्रम गोशाला में चल रही शिव महापुराण कथा में शामिल होंगे। वहीं बाबा विश्वनाथ और कालभैरव का दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। सीएम यूपी कालेज के स्थापना दिवस समारोह में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों संग मीटिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

 

सीएम सुबह 11 बजे वाराणसी पहुंचेंगे। पहले यूपी कालेज के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं श्री काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। वहीं सतुआ बाबा आश्रम गोशाला डोमरी में आयोजित सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा में सम्मिलित होंगे। सीएम के आगमन को लेकर पुलिस आयुक्त ने संभावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर, सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रमुख स्थानों पर हो पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर रूफटॉप ड्यूटी लगाई जाए। वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित नहीं होनी चाहिए। 

 

कार्यक्रम स्थल एवं भ्रमण मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ड्यूटी पर नियुक्त पुलिसकर्मी मोबाइल फोन का तभी प्रयोग करें जब अति आवश्यक हो। संवेदनशील स्थानों पर रूफटॉप ड्यूटी लगायी जाए। ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मचारीगण की उपस्थिति चेक कर मौके पर ही प्रभारी अधिकारी द्वारा ब्रीफ किया जाए। सभी अधिकारी/कर्मचारीगण निर्धारित समय से ड्यूटी पर पहुचे एवं अपने पास ड्यूटी कार्ड एवं आई कार्ड जरूर रखें। मार्ग व्यवस्था में नियुक्त थाना प्रभारी/अधिकारीगण अपने-अपने वाहनों में लाउड हेलर व पीए सिस्टम की व्यवस्था रखेंगे। 

उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी अच्छे टर्नआउट में सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करें एवं आमजनमानस के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखे। मीटिंग में अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था एस चन्नप्पा सहित कमिश्नरेट वाराणसी के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व थानाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)