पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

पुलिस उपायुक्त नें की लोटा भंटा मेला की सुरक्षा व्यवस्था की जाँच।*

03 July, 2026  |  09:25 PM
पुलिस उपायुक्त नें की लोटा भंटा मेला की सुरक्षा व्यवस्था की जाँच।*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन एवं अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन द्वारा थाना जन्सा के अंतर्गत वाराणसी के रामेश्वर पंचशिवाला-हरहुआ के बीच वरुणा नदी के कछार पर आयोजित लोटा भंटा मेला की सुरक्षा, ट्रैफिक और अन्य व्यवस्था का गहनता से निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान, दोनों अधिकारियों ने मेले में पैदल गश्त की और उपस्थित पुलिस कर्मियों, एनडीआरएफ, ट्रैफिक पुलिस और मेला व्यवस्थापक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सुरक्षा व्यवस्था: मेले में संभावित भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए, कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सभी सुरक्षा कर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए।ट्रैफिक व्यवस्था: ट्रैफिक पुलिस को ट्रैफिक नियंत्रण को सुचारू बनाने के लिए विशेष निर्देश दिए गए। ट्रैफिक की निगरानी और मार्गदर्शन सुनिश्चित किया गया।

 प्रकाश व्यवस्था: प्रकाश व्यवस्था की जाँच और सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। स्थानीय संवाद: पुलिस उपायुक्त और अपर पुलिस उपायुक्त ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ संवाद किया और सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त ने कहा, "मेले में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। हम इसके लिए हर संभव प्रयास करेंगे।" सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे मेले के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)