पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

 पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन द्वारा छठ पूजा पर्व की तैयारी हेतु रामेश्वर मंदिर व घाटों का जायजा

03 July, 2026  |  08:55 PM
 पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन द्वारा छठ पूजा पर्व की तैयारी हेतु रामेश्वर मंदिर व घाटों का जायजा

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन श्री प्रमोद कुमार एवं अपर पुलिस उपायुक्त ने आगामी छठ पूजा के मद्देनजर थाना जन्सा अन्तर्गत वरुणा नदी के किनारे स्थित रामेश्वर मंदिर एवं घाटों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सभी घाटों की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। पुलिस उपायुक्त ने प्रभारी निरीक्षक जन्सा को निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्र ही घाटों की सफाई, बैरिकेटिंग और साइनबोर्ड भी लगाए जाएं साथ ही पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

इसके अतिरिक्त, थाना प्रभारी जन्सा को आदेश दिया गया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मिशन शक्ति, एण्टी रोमियो स्क्वॉड, गोताखोरों और वालंटियर्स की भी तैनाती की जाए, ताकि आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध हो सके। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के मद्देनजर सभी आवश्यक उपाय किए जाने का सुझाव दिया गया है, ताकि छठ पूजा उत्सव सकुशल सम्पन्न हो सके। इस पहल का उद्देश्य श्रद्धालुओं को एक स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक जन्सा और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)