पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने पुलिस कमिश्नर वाराणसी को सौंपा ज्ञापन

03 July, 2026  |  08:49 PM
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने पुलिस कमिश्नर वाराणसी को सौंपा ज्ञापन

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। जिला अध्यक्ष सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिला इकाई उमेश कुमार राजभर और हमारे जिला इकाई टीम व हमारे पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार पांडे जो कि वर्तमान में पिडंरा ब्लॉक के अंतर्गत रामनगर गजेंद्र गांव के ग्राम प्रधान हैं,कि उनके थाना सिंधोरा के थाना अध्यक्ष निकिता सिंह के द्वारा हमारे कार्यकर्ताओं को फर्जी SC/ST के मुकदमे में फसाया जा रहा है और बिना जांच किये ही मुकदमा भी दर्ज कर दिया जा रहा है। SHO सिंधोरा के द्वारा उनके थाना अंतर्गत क्षेत्र में जितने भी चोरी हुई है इसमें क्रमशः

1. ग्राम बूँची थाना सिंधोरा अंतर्गत माता भगवती माता की मंदिर पर दो बार लगातार चोरी।2. अमौत गांव के थाना सिंधोरा अंतर्गत माता महाकाली मंदिर में एक बार चोरी।3. चरए गांव के थाना सिंधोरा अंतर्गत राजपत तिवारी के यहां एक बार चोरी।4. उदपुर गांव के थाना सिंधोरा अंतर्गत जयप्रकाश मुर्गा वाले के यहां एक बार चोरी।5. करौना गांव के थाना सिंधोरा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पर चोरी।6. सिंधोरा से एक मैजिक चोरी हुआ जो मुगलसराय में चोर सहित मिला चोर सहीत मैजिक को थाने पर लाया गया। लेकिन सिंधोरा थाना अध्यक्ष के द्वारा ₹ 70000 लेकर चोर को छोड़ दिया गया।

इन सब विषयों पर जब कार्यकर्ताओं और हमारे पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद पांडे के द्वारा पूछा गया तो अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए सबको फर्जी मुकदमे मे फसाने की धमकी देते हुए थाने से भगा दिया गया। हमारे पार्टी के कल्लन पटेल हैं,उनकी लड़की गायब हुई जिसका एफआईआर दर्ज न करके गुमशुदगी दर्ज करवाया गया और 4 महीने हो गए। अब तक विवेचना नहीं किया गया। लड़की का पता लगाकर जब हमारे कार्यकर्ता बताएं तो उनके द्वारा गाड़ी करने को कहा गया। गाड़ी करो तब हम लोग मुंबई जाएंगे,जहाज का टिकट कराओ यह कहकर अभी भी टाला जा रहा है । यदी कोई भी दो पक्ष कुछ भी वाद विवाद में थाने जाते हैं तो अगर समझौता भी कर लेते हैं तो SHO सिन्धोरा के द्वारा अपने कारखास के माध्यम से 10000 रुपया लिया जाता है जिसका प्रूफ हमारे पास है हमारे कार्यकर्ता अनिल मिश्रा के ऊपर जो कि उनके पाटीदार कमलेश मिश्रा (बनारसी मिश्रा) से जमीनी विवाद है। उनसे पैसा लेकर बनारसी मिश्रा के नौकर सोमारु बनवासी के साथ मिलकर के सोमारु के रिस्तेदार तीजा देवी व पंचम बनवासी ( जिला जौनपुर)से फर्जी SC/ST का मुक़दमा स्वयं थानाध्यक्ष के द्वारा ACP पिंडरा के नाम प्रार्थनापत्र पर स्वतः ही विगत दिनों पूर्व 14/09/2024 को अभियोग पंजीकृत करने का आदेश बिना पूर्व जांच के दे दिया गया।

इस संबंध में जब हमारे पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय मिले तो उनको और हमारे कार्यकताओं के ऊपर भी फर्जी SC/ST मुकदमा लगाने की धमकी देने लगे और हमारे सिंधोरा क्षेत्र के संसद वाणी के पत्रकार जब उनके बातों को उजागर करने लगे तो उनके उपर भी फर्जी छेड़खानी का मुकदमा डीवी ग्रुप सिंधोरा में किसी के द्वारा वायरल करवाने लगी। इसी तरह से सिंधोरा थाना अंतर्गत ग्राम करेमुआ के सचिन राजभर की हत्या हो जाती है और वहां पर थाना अध्यक्ष महोदय गई भी नहीं और बोली एक्सीडेंट है,जबकी हत्या हुई है । इस संदर्भ मे ग्रामीणों से ठीक से बात भी नहीं की जिसके कारण वहां के ग्रामीण उग्र हो गए और धरना प्रदर्शन करने लगे जिससे वह सभी के ऊपर लाठी चार्ज ACP पिडंरा के साथ मिलकर करवायी । माननीय थाना अध्यक्ष महोदया के द्वारा व एसीपी पिंडरा के साथ से मुकदमा करने की धमकी देती है व करवाती भी है । एकदम हिटलर शाही पर आ गई हैं एसीपी पिडंरा महोदय के सपोर्ट से।अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि सिंधोरा थाना क्षेत्र की इन बातों को संज्ञान में रखते हुए सिंधोरा थाना अध्यक्ष जो कि अब थाना क्षेत्र को सही ढंग से चला नहीं पा रही हैं। बस अपने हिटलर शाही पर आ गई हैं। जनता क्षेत्र की परेशान है। जब से थाने पर आई हैं, बस विवाद हो रहा है। हमारे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। इनको तत्काल कार्रवाई करके हटाया जाए जिससे क्षेत्र में शांति बन सके। नहीं तो हम सभी पार्टी के कार्यकर्ता है। आगे आंदोलन करने को बाध्य रहेंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)