पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

वाराणसी : शंकरा आई हास्पिटल में शुरू हुई ओपीडी, दो दिन पहले पीएम मोदी ने किया था शुभारंभ

03 July, 2026  |  08:43 PM
वाराणसी : शंकरा आई हास्पिटल में शुरू हुई ओपीडी, दो दिन पहले पीएम मोदी ने किया था शुभारंभ

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

वाराणसी।आरजे शंकरा आई हास्पिटल में ओपीडी शुरू हो गई है। पहले दिन 170 मरीजों की जांच की गई। डाक्टरों ने लोगों के आंखों की बारीकि से जांच के बाद कुछ लोगों को आपरेशन की सलाह दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो दिन पहले शंकरा आई हास्पिटल का उद्घाटन किया था। 

 300 बेड के शंकरा आई हास्पिटल में आंख के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लोगों के आंखों की जांच और उपचार करेगी। अस्पताल में सोमवार से शनिवार तक हर दिन सुबह 9 से शाम 6 बजे और रविवार को सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक ओपीडी चलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम से जोड़ने की रूपरेखा बनाई है। सीएमओ डा. संदीप चौधरी ने बताया कि अस्पताल में आंखों के आपरेशन और स्क्रीनिंग की मुकम्मल सुविधा है। ऐसे में अस्पताल को राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम से भी जोड़ा जाएगा।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)