पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

बीएचयू में पीएचडी प्रवेश नियमावली का छात्रों ने किया विरोध, परीक्षा नियंता से हुई तीखी बहस

03 July, 2026  |  08:40 PM
बीएचयू में पीएचडी प्रवेश नियमावली का छात्रों ने किया विरोध, परीक्षा नियंता से हुई तीखी बहस

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। बीएचयू - पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में अनियमितताओं के खिलाफ छात्र संघर्ष समिति ने सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से परीक्षा नियंता प्रो. एन के मिश्र और अपर परीक्षा नियंता प्रो. ज्ञानप्रकाश सिंह से मुलाकात की। इस दौरान छात्रों ने नए पीएचडी प्रवेश नियमों का विरोध करते हुए अपनी चिंताओं को व्यक्त किया। 

छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय यूजीसी के नियमों का उल्लंघन कर रहा है और इससे छात्रों की अकादमिक भविष्य को खतरा पैदा हो गया है। नए नियमों के अनुसार, केवल जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) पास छात्रों को ही प्रवेश मिलेगा, जिससे NET पास और अन्य योग्य छात्रों का नामांकन संभव नहीं हो सकेगा। 

इस विषय पर अपर परीक्षा नियंता प्रो. ज्ञानप्रकाश सिंह के साथ छात्रों की तीखी बहस भी हुई। छात्रों के आक्रोश को देखते हुए प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य मौके पर बुलाए गए। परीक्षा नियंता प्रो. एन के मिश्र ने छात्रों की समस्याओं को समझते हुए कहा कि वह कुलपति से इस मामले में सकारात्मक हल निकालने के लिए चर्चा करेंगे। 

छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्यामल कुमार ने कहा कि समिति हमेशा छात्रों के हितों के लिए तत्पर है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे और परीक्षा नियंता को ज्ञापन सौंपा है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)