पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

वाराणसी : रात में महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएगी पीआरवी, डायल 112 पर करें फोन

03 July, 2026  |  08:22 PM
वाराणसी : रात में महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएगी पीआरवी, डायल 112 पर करें फोन

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

वाराणसी।महिलाएं सड़क पर अकेली हों और उन्हें कोई सवारी वाहन न मिले तो तत्काल डायल 112 पर फोन करें। नजदीकी पीआरवी मौके पर पहुंचकर महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएगी। आधी आबादी की मदद के लिए पुलिस ने यह व्यवस्था शुरू की है। दरअसल, कामकाजी महिलाओं को छोटे शहरों में देर रात दिक्कत होती हैं। सड़क पर कोई सवारी वाहन नहीं मिलता। इससे असहज महसूस करने लगती हैं। ऐसी सूरत में यूपी पुलिस की आपातकालीन डायल 112 पर फोन कर सकती हैं। 

डीसीपी वरूणा जोन सरवणन टी ने बताया कि महिलाएं, युवतियां और किशोरियां 1090 नंबर भी याद रखें। यौन हिंसा अथवा इस तरह के किसी मामले की अपना नाम-पता उजागर किए बगैर शिकायत करता चाहती हैं तो इस नंबर पर फोन करें। पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)