पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर थाना परिसर में हुआ बैठक

03 July, 2026  |  08:03 PM
दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर थाना परिसर में हुआ बैठक

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मिर्जामुराद।* स्थानीय थाना परिसर में बुधवार को मिर्जामुराद थाना प्रभारी निरीक्षक अजयराज वर्मा की अध्यक्षता में क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ दुर्गा पूजा, रामलीला व दशहरा को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई।

थाना प्रभारी ने कहां की त्योहारों को मनाने की गौरवशाली परंपरा रही है और इसे इस वर्ष भी आपसी भाईचारे एवं धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए मनाया जाना चाहिए। उन्होंने बोला कि पंडालों के आसपास विद्युत तार नही रहना चाहिए।उन्होंने ये भी कहा कि अगर कोई अवांक्षित तत्व दुर्गा पांडालों में आयें तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। जिससे अवांक्षित तत्वों से निपटा जा सके और सभी की सुरक्षा और रक्षा का दायित्व है। दुर्गा पूजा पंडाल में आयोजक द्वारा सीसीटीवी कैमरा जरूर लगवाया जाए।मूर्ति विसर्जन के दौरान आने-जाने वाले रास्ते पर अगर विवाद है तो समय से जरूर बता दे जिससे समय रहते उसको सुधार जाएं।शांति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई किया किया जाएगा।इस अवसर पर एसआई विजय यादव, चौकी प्रभारी खजुरी, पवन यादव, एसआई देवानंद मिश्रा, साबिर खान, मधुसूदन त्रिपाठी, गोल्डी, दिवान गोविंद निषाद, दिनेश यादव, प्रधान विजय कुमार गुप्ता, महेंद्र सिंह, आनंद कुमार गुप्ता, बनारसी चौहान, चंद्रभूषण, श्यामधर पटेल, मनोज कुमार बिन्द, अतीश कुमार बिन्द, अशोक मिश्रा, दशरथ कन्नौजिया, अनिल केशरी, सन्त लाल पटेल समेत क्षेत्र के दर्जनों लोग मौजूद रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)