पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*किसानों को बांटे गये जैविक खेती के सामान

03 July, 2026  |  08:00 PM
*किसानों को बांटे गये जैविक खेती के सामान

दानगंज/वाराणसी कृषि विभाग द्वारा संचालित नमामि गंगे योजना के तहत जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को क्षेत्र के बबियांव गांव में उप कृषि निदेशक अखिलेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार किसानों को जैविक खेती के सामान बांटे गये।बबियांव गांव के ग्राम प्रधान की उपस्थिति में जैविक समिति बबियांव-1 के कुल 20 किसानों को ड्रम,बाल्टी,नीम आयल,तरल जैव,जैविक खाद,स्प्रेयर मशीन,डीकम्पोजर,नीमखली आदि का वितरण किया गया।इस दौरान क्लस्टर प्रभारी देवमणि त्रिपाठी,नमामि गंगे के प्रोजेक्ट हेड स्वामी शरण कुशवाहा,एलआरपी सौरभ रघुवंशी,हरिवंश नारायण सिंह,रामलोचन यादव,अभिषेक सिंह,गोपाल चौबे,संजीव सिंह आदि किसान उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)