पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

गैर जनपदीय बाइक चोरी के मुख्य आरोपी की जमानत मंजूर* 

03 July, 2026  |  07:54 PM
गैर जनपदीय बाइक चोरी के मुख्य आरोपी की जमानत मंजूर* 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट (द्वितीय) की अदालत ने अंतर जनपदीय बाइक चोरी गैंग के मुख्य आरोपी को जमानत दे दी। लखनऊ कनौजिया सिटी थाना काकोरी निवासी रूपेश कुमार शुक्ला को एक - एक लाख रुपये की दो जमानते एवं बन्धपत्र देने पर रिहा करने का आदेश दिया। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से #अधिवक्ता_नीरज_यादव ने पक्ष रखा।अभियोजन पक्ष के अनुसार थाना सिगरा की पुलिस ने 10 सितंबर 2024 को रात चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल इसके पास से मिली जो की जांच के दौरान चोरी की पाई गई। डॉक्यूमेंट मांगने पर आरोपी द्वारा किसी प्रकार का डॉक्यूमेंट पुलिस को पेश नही कर सका। काफी कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रूपेश कुमार शुक्ला बताया। बताया मैं चोरी की बाइक को लेकर वाराणसी ठिकाने लगाने के लिए जा रहा था।काफी छानबीन के बाद ये पता चला की इनका एक गैंग है और इन गैंग के लोगों के द्वारा लगभग 7 से 10 मोटरसाइकिल को किसी उचित जगह पर लोग छुपा कर रखे थे और सभी मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया है लेकिन ठिकाने लगाने के पहले ही थाना सिगरा की पुलिस ने पकड़ लिया और सबको जेल भेज दिया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)