पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

रामनगर के एलबीएस अस्पताल में रात में एक्सरे और ब्लड जांच, इमरजेंसी मरीजों को मिलेगी सुविधा*

03 July, 2026  |  07:46 PM
रामनगर के एलबीएस अस्पताल में रात में एक्सरे और ब्लड जांच, इमरजेंसी मरीजों को मिलेगी सुविधा*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

*रामनगर (वाराणसी)।* रामनगर स्थित लालबहादुर शास्त्री अस्पताल में सुविधाओं को बेहतर बनाने की कवायद की जा रही है। गुरुवार को पहली बार ऐसा हुआ जब रात में रक्त की जांच और एक्सरे किया गया। डेंगू पीड़ित मरीज को यह सुविधा दी गई। अस्पताल प्रशासन इमरजेंसी मरीजों के लिए इस व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटा है। 

अस्पताल में अमूमन ओपीडी के बाद सैंपलिंग और एक्सरे बन्द कर दिया जाता है। गुरुवार को एक डेंगू पीड़ित मरीज का प्लेटलेट्स कम होने पर उसके रक्त की जांच की गई। इसके अलावा एक अन्य मरीज के पैर का एक्सरे भी करवाया गया। 

इस बाबत सीएमएस डॉ गिरीश द्विवेदी का कहना था कि इमरजेंसी में बहुत आवश्यक होने पर मरीजों को जांच के लिए बाहर नही जाना पड़ेगा। उसे अस्पताल में ही यह सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। इस बाबत व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)