पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

उत्तर प्रदेश में पंचायती राज अधिनियम पर लोक विमर्श विषय पर चर्चा*

03 July, 2026  |  07:38 PM
उत्तर प्रदेश में पंचायती राज अधिनियम पर लोक विमर्श विषय पर चर्चा*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी - आज ग्राम पंचायत बेला में महामाया मंदिर पर बैठक किया गया जिसमें सर्वप्रथम सबका स्वागत कर एक दूसरे से परिचय किया गया उसके पश्चात तीसरी सरकार अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में पंचायती राज अधिनियम पर लोक विमर्श विषय पर चर्चा कर समझ बनाया गया। जिसमें ग्रुप वार चर्चा कर सवाल किए गए जिसमें सुनीता , चंदा, नीतू, रामदुलार, इंदु, हीरालाल द्वारा निकलकर आया कि गाँव में हर चार माह पर बैठके होनी चाहिए। और बैठक की सूचना नहीं मिलती है। बैठक के 15 दिन पूर्व सूचना मिलनी चाहिए। बैठकों में सवाल पूछने के लिए 30 मिनट की अवधि मिलनी चाहिए। ग्राम सभा की बैठकें पंचायत भवन पर होनी चाहिए और वहां पर बैठने की पानी की व्यवस्था व साधन उपलब्ध होनी चाहिए ग्राम सभा की बैठकों की आयोजन के लिए एक अलग निधि का आवंटन होना चाहिए।जो भी बैठकर स्थगित की गई उसको दोबारा आयोजित करने का प्रावधान होना चाहिए। बैठकों में सदस्यों की भागीदारी बढ़ाने के लिए घर-घर सूचना दिया जाना चाहिए आदि सुझाव आया। इसी के साथ वार्ड सभा की संरचना, बैठक व कार्य पर चर्चा करते हुए धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया जिसमें 35 महिला पुरुषों की भागीदारी रही साथ ही सूबेदार भैया निशा, झूला,सुधा का सहयोग रहा।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)