पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

पीएम मोदी का हर साल बदलता रहा जन्मदिन मनाने का अंदाज, देश सेवा रही प्रमुख थीम

03 July, 2026  |  07:36 PM
पीएम मोदी का हर साल बदलता रहा जन्मदिन मनाने का अंदाज, देश सेवा रही प्रमुख थीम

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

रामनगर भारतीय जनता पार्टी मंडल आज दिनांक 17 सितंबर 2024 दिन मंगलवार को प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल अजय प्रताप सिंह ने संगठन के निर्देशानुसार एक सेवा पखवाड़ा के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ किया । जिसमें कैंट विधानसभा की युवा ऊर्जावान युवा विधायक आदरणीय सौरभ श्रीवास्तव जी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री गिरीश द्विवेदी जी के साथ श्री लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय में मरीजों के बीच फल का वितरण किया । इस दौरान माननीय विधायक जी ने कहा प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार (17 सितंबर) को 74 साल के हो गए, जिससे उनकी दशकों की सार्वजनिक सेवा में एक और शानदार साल जुड़ जाएगा. पीएम मोदी का जन्मदिन किसी भी अन्य कार्य दिवस की तरह ही है, लेकिन यह ‘सेवा पर्व’ मनाने का अवसर भी है, जो एक पखवाड़ा उत्सव है, जिसे भारतीय जनता पार्टी हर साल नागरिक कल्याण और मानवता को ध्यान में रखकर निस्वार्थ सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने के लिए आयोजित करती है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संतोष द्विवेदी नंदलाल चौहान अजय प्रताप सिंह जितेंद्र पांडेय राजेंद्र शंकर पटेल मुन्ना निषाद लल्लन सोनकर अमित सिंह चिंटू सुनील श्रीवास्तव सुनील सिंह संजय वाल्मीकि सुरेंद्र श्रीवास्तव रितेश पाल सृजन श्रीवास्तव कुलदीप सेठ गोविंद मौर्य अनिरुद्ध कनौजिया रामू यादव राजकुमार सिंह विवेक पटेल गोपाल जलान हंसराज यादव शिवम तिवारी हरिकेश सिंह प्रमुख रूप से रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)