पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

वाराणसी: शहर में सीएम योगी, कई रास्तों पर रूट डायवर्ज़न, सुबह घर से निकलने से पहले पढ़ें ज़रूरी खबर

03 July, 2026  |  07:34 PM
वाराणसी: शहर में सीएम योगी, कई रास्तों पर रूट डायवर्ज़न, सुबह घर से निकलने से पहले पढ़ें ज़रूरी खबर

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। सूबे के मुख्यमंत्री के वाराणसी आगमन और भ्रमण के दौरान शहर में कई रास्तों पर रूट डायवर्जन किया गया है। ऐसे में मंगलवार को घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान के बारे में ज़रूर जान लें। वाराणसी कमिश्नरेट यातायात पुलिस ने काशीवासियों से अपील किया है कि वे इन निर्देशों का पालन करें, ताकि यातायात में कोई बाधा न हो और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।मुख्यमंत्री का सर्किट हाउस से श्री काल भैरव मंदिर जाने का कार्यक्रम सुबह 8:30 बजे से 11:00 बजे के बीच प्रस्तावित है, जिसके दौरान प्रमुख मार्गों पर रोक और डायवर्जन किया जाएगा:

1. गिलट बाजार तिराहे से भोजूबीर तिराहे की ओर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इन वाहनों को सेन्ट्रल जेल रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।2. भोजूबीर तिराहे से सर्किट हाउस की ओर जाने वाले वाहनों को अर्दली बाजार की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।3. गोलघर कचहरी से सर्किट हाउस की तरफ जाने वाले वाहनों को अम्बेडकर चौराहा की ओर भेजा जाएगा।4. जे.पी. मेहता तिराहे से भोजूबीर की ओर वाहनों का मार्ग सेन्ट्रल जेल रोड की ओर मोड़ा जाएगा।5. अम्बेडकर चौराहे से गोलघर कचहरी की ओर जाने वाले वाहन जे.पी. मेहता तिराहे की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।6. हिमांशु मोड़ से पुलिस लाइन की ओर जाने वाले वाहनों को दीनदयाल अस्पताल रोड की ओर भेजा जाएगा।7. पुलिस लाइन चौराहा से चौकाघाट चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों को पाण्डेयपुर चौराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।इसके अलावा, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और गोदौलिया चौराहा के कार्यक्रमों के दौरान सुबह 8:30 बजे से 11:00 बजे तक अतिरिक्त डायवर्जन लागू रहेगा। रामापुरा, सोनारपुरा, विशेश्वरगंज, और मैदागिन चौराहों पर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा जाएगा।

मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा पर कार्यक्रम के दौरान 10:30 बजे से 11:00 बजे तक कबीर चौरा और आसपास के मार्गों पर यातायात बाधित रहेगा। इसी प्रकार, कंटिंग मेमोरियल मिंट हाउस के कार्यक्रम के दौरान 11:00 बजे से 13:15 बजे तक ट्रैफिक में व्यवधान रहेगा, जहां पार्किंग के लिए कटिंग मेमोरियल ग्राउंड और सेंट मेरी स्कूल के सामने पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

यातायात पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील किया है कि वे इन निर्देशों का पालन करते हुए ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें और इन मार्गों पर यात्रा के दौरान सावधानी बरतें, ताकि कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)