पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*दीवान की मौत पर ग्रापए ने की शोक संवेदना व्यक्त* 

03 July, 2026  |  07:22 PM
*दीवान की मौत पर ग्रापए ने की शोक संवेदना व्यक्त* 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 *चोलापुर* थाना क्षेत्र के स्थानी थाने पर तैनात दीवान की सोमवार को बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान हुई मौत पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सदर तहसील वाराणसी के पत्रकारों ने चोलापुर शहीद स्मारक पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए रखा गया दो मिनट का मौन |

जानकारी के अनुसार दीवान नरेंद्र यादव का पैतृक गांव तारामुबारकपुर ,कोपागंज जनपद मऊ के मूल निवासी थे | मौत की सूचना मिलते ही पैतृक गांव व परिवारीक जनों में मचा कोहराम वहीं चोलापुर थाना प्रभारी ईश्वर दयाल दुबे द्वारा गहन शोक संवेदना व्यक्त की गई साथ हीं विगत लगभग 4 वर्ष से चोलापुर थाने पर दिवान के पद पर कार्यरत रह कर पुलिस विभाग में अपनी सेवा प्रदान करते रहे, वही उत्कृष्ट कार्यो से क्षेत्र के आम जन मानस में अच्छी साख बनी रही जिसको लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सहित क्षेत्रीय नागरिकों ने शहीद स्मारक चोलापुर पर शोक संवेदना व्यक्त की |इस मौके पर उपस्थित जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह, सदर तहसील उपाध्यक्ष विजय शंकर चौबे, कोषाध्यक्ष अभय यादव, विश्वनाथ प्रताप सिंह,सौरभ सिंह रघुवंशी, राजकुमार मिश्र, स्वामी शरण मौर्य, जितेंद्र यादव आदि लोग रहें |

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)