पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

स्टूडियो में कलाकारों का लगा जमावड़ा

02 July, 2026  |  02:33 PM
स्टूडियो में कलाकारों का लगा जमावड़ा

पत्रकार रजनी सोनी की खास रिपोर्ट

महराजगंज जौनपुरस्थानीय बाजार में दिन भर कलाकारों का जमावड़ा लगा रहा। कला क्रिएशन बॉलीवुड मॉर्डन सिनेमा के सतरंग म्युजिक स्टूडियो में गीतों के  रिकॉर्डिंग का दौर चल रहा था। स्टूडियो प्रोड्यूसर मोती सिंह का एक महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत स्थापित महराजगंज जौनपुर का बहुउद्देशीय स्टूडियो है । इस दौरान डायरेक्टर अशोक सरोज ने कहा कि स्थानीय प्रतिभाओं को  विकसित करने का एक भागीरथी प्रयास है। क्षेत्र के नवांकुर प्रतिभाओं को एक सफलतम प्लेटफॉर्म मुहैया कराना हमारे टीम का एक मात्र  लक्ष्य है। इस दौरान संगीतकार विकास गीतकार रंजीत सरोज गीतकार अतुल उपाध्याय गीतकार भोला उपाध्याय की  मौजूदगी में गायिका ज्ञानमती गायिका आकांक्षा सिंह गायिका कीर्ति गौतम गायिका सीमा गौतम गायक बृजेश के साथ ही कमल बहादुर विश्वजीत विवेक आदि उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)