पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*कैंट से टेंगरा मोड़ तक ई-बस सेवा शुरू, यात्रियों को सहूलियत* 

03 July, 2026  |  07:17 PM
*कैंट से टेंगरा मोड़ तक ई-बस सेवा शुरू, यात्रियों को सहूलियत* 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* कैंट बस स्टेशन से टेंगरा मोड़ तक सिटी ट्रांसपोर्ट की ई-बस सेवा शुरू हो गई है। किराया 25 रुपये निर्धारित किया गया है। हर घंटे पर एक बस की आवाजाही हो रही है। सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी सहूलियत हो रही है। 

टेंगरा मोड़ से वाराणसी के लिए यात्रियों की भीड़ रहती है। उन्हें निजी सवारी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। निजी वाहन चालक मनमाना किराया वसूलते हैं। वहीं क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर चलते है। इससे हादसों की भी आशंका बनी रहती है। ऐसे में सिटी ट्रांसपोर्ट से कैंट से टेंगरा मोड़ तक ई-बसों का संचालन शुरू किया गया है। 

कैंट से टेंगरा मोड़ तक किराया 30 रुपये और लंका से टेंगरा मोड़ तक किराया 15 रुपये रखा गया है। आटो व ई-रिक्शा से इतनी दूरी तय करने में यात्रियों को 60 से 70 रुपये देने पड़ते हैं। कैंट से लंका, रामनगर होते हुए बस टेंडरा मोड़ जाएगी।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)