पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*समर सिंह का बोलबम गीत 'चुवे मोर पलानी' 5 मिलियन क्लब में शामिल, हुआ वायरल*

03 July, 2026  |  06:27 PM
*समर सिंह का बोलबम गीत 'चुवे मोर पलानी' 5 मिलियन क्लब में शामिल, हुआ वायरल*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- देसी स्टार समर सिंह का इस साल का पहला बोलबम गीत 'चुवे मोर पलानी' रिलीज होते ही वायरल हो गया है। इस गाने को देखते ही देखते पाँच मिलियन से अधिक व्यूज यूट्यूब पर मिल गए हैं। यानि कि यह भक्ति सांग पांच मिलयन क्लब में शामिल हो गया है। इतना ज्यादा व्यूज के रूप में संगीतप्रेमियों से मिल रहे प्यार आशीर्वाद पर समर सिंह ने सबको तहदिल से धन्यवाद दिया है और ऐसे ही प्यार आशीर्वाद बनाये रखने की सबसे कामना की है।गौरतलब है कि शिव भोलेदानी को समर्पित यह सांग 'चुवे मोर पलानी' बहुत ही प्यारा और भक्ति से भरपूर बनाया गया है। इस गाने को समर सिंह ने अपनी खास शैली में गाया है, जिसे सुनकर हर कोई आनंदित हो जा रहा है। यह गाना बहुत ही प्यारा बनाया गया है। इस गाने के वीडियो में समर सिंह ने ऐसा परफॉर्मेंस किया है, कि पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। इस गाने का बोल इतना सरल है कि सुनते ही आसानी से जुबान पर चढ़ जाता है। इस गाने का पिक्चराइजेशन रिच लेबल किया गया है जोकि देखने में बहुत अच्छा लग रहा है। इस गाने के वीडियो में समर सिंह और प्रतिष्ठा ठाकुर की केमेस्ट्री कमाल की लग रही है। इस गाने में समर सिंह बड़े बड़े बाल और दाढ़ी में भोले बाबा की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। 

इस बोलबम गीत में शिव भोले बाबा से गउरा पार्वती को शिकायत करते हुए दिखाया गया है। इसके वीडियो में दर्शाया गया है कि सावन के महीना में बारिश होने से मड़ई से पानी टपक रहा है, जिसकी शिकायत गउरा जी महादेव से कर रही हैं। मगर भोले बाबा अपनी धुन में रमे हुए हैं। अपनी जड़ी बूटी खाने पीने में मस्त हैं। उनसे पार्वती जी क्या कह रही हैं, इस पर वे कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। यह भक्ति बोलबम सांग बहुत ही सुंदर बनाया गया है और शिव बोले का अनोखा रूप देखकर मन प्रफुल्लित हो रहा है। भोजपुरी बोलबम गीत 'चुवे मोर पलानी' को समर सिंह ने देसी अंदाज में गाया है। इसके वीडियो में समर सिंह और एक्ट्रेस प्रतिष्ठा ठाकुर ने मन मोह लेने वाला परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार सुनील यादव सुरीला ने लिखा है, जबकि संगीतकार राहुल रॉकी ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, डीओपी संतोष यादव, नवीन वर्मा, एडिटर पप्पू वर्मा, क्रिएटिव व डिजिटल हेड एस के आनन्द यादव हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)