पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*एक हजार बच्चे तिरंगे के साथ करेंगे ललित उपाध्याय का स्वागत, तीन जगहों पर बनेगा स्वागत द्वार*

03 July, 2026  |  06:22 PM
*एक हजार बच्चे तिरंगे के साथ करेंगे ललित उपाध्याय का स्वागत, तीन जगहों पर बनेगा स्वागत द्वार*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- ओलंपियन ललित उपाध्याय के वाराणसी पहुंचने पर उनका शानदार स्वागत किया जाएगा। बाबतपुर से लालपुर स्टेडियम तक एक हजार स्कूली छात्र और खिलाड़ी मानव श्रृंखला बनाएंगे।हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि 14 अगस्त को ललित के आने की संभावना है। बाबतपुर एयरपोर्ट से लालपुर स्टेडियम और उनके गांव भगतपुर तक मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। तीन जगहों पर स्वागत तोरण द्वार बनाए जाएंगे। हर तोरण द्वार पर खिलाड़ी ललित का स्वागत करेंगे।डॉ. सिंह ने बताया कि बनारस से दो ओलंपिक में लगातार पदक जीतने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए हैं। खिलाड़ियों और हॉकी वाराणसी की तरफ से शनिवार को सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ललित को पद्मश्री से सम्मानित करने की मांग की जाएगी।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)