पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

समाजसेवी एडवोकेट प्रिंस चौबे ने मृतक मासूम के परिजन को दिलवाया पांच लाख क्षतिपूर्ति

03 July, 2026  |  06:09 PM
समाजसेवी एडवोकेट प्रिंस चौबे ने मृतक मासूम के परिजन को दिलवाया पांच लाख क्षतिपूर्ति

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। समाज मे गरीबों का रहनुमा बनकर उनके दर्द को अपना दर्द समझकर सेवा की भावना के साथ काम करने की ललक बिरले ही मिलते हैं,लेकिन आज भी गरीबों के आंसू देख उसकी मदद कर राहत दिलाने वाले इंसान अपना नैतिक दायित्व समझकर मदद करते हैं।इसका जीता जागता उदाहरण हैं हरहुआ विकासखंड के उदयपुर ग्राम पंचायत के समाजसेवी एडवोकेट प्रिंस चौबे जिन्होंने एक दलित परिवार को बड़ी राहत दिलाने में कामयाबी हासिल कर 5लाख की बिजली विभाग से आर्थिक क्षतिपूर्ति दिलाई।ज्ञातव्य हो कि उदयपुर दलित बस्ती मे पिछले वर्ष 26 जून 2023 को शादी समारोह में शामिल होने आए उधोरामपुर,हथियर थाना चोलापुर के दशरथ राम की पुत्री 6 वर्षीय पुत्री सोनाक्षी घर के बाहर खेलते समय स्टे तार में करंट उतरने से दुखद मौत हो गई थी।अचानक घटी घटना से बच्ची के परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। मौके पर समाजसेवी एडवोकेट प्रिंस चौबे ने दलित परिवार को ढांढस बधाने घर पहुँच कर सांत्वना दिया कि इस दुःख की घड़ी में मैं आपके साथ हूँ आपका हर स्तर पर मदद करूंगा।श्री चौबे ने पुलिस विभाग व विद्युत विभाग को सूचित कर सारी औपचारिकताएं पूरी कराकर पोस्टमार्टम कराया।विजली विभाग से फॉर्म 44 की कार्यवाही कराई। और डीएम द्वारा निर्गत वारिस प्रमाण-पत्र,मृत्यु प्रमाण पत्र,पोस्टमार्टम रिपोर्ट,बैंक पास बुक समेत थाने के प्राथमिक रिपोर्ट प्रमाण के साथ बिजली विभाग की सारी औपचारिकता कराकर पांच लाख रुपये क्षतिपूर्ति पास कराने का दायित्व निभाया। आज दलित परिवार खाते में धनराशि मिलते ही राहत महसूस करते हुए धन्यवाद दिया।प्रिंस चौबे का कहना है कि इस तरह की घटनाएं होने पर तत्काल सभी कार्यवाही समय से कराने पर जीवन तो वापस नहीं दिलाया जा सकता लेकिन हर पीड़ित परिवार को आर्थिक क्षतिपूर्ति का लाभ मिल सकता है। आज इस दिशा में समाज के हर नागरिक को जागरूक होने की जरूरत है तो वहीं गरीबों के दर्द व आंसुओं को सहारा बन कर सेवाधर्म निभाया जा सकता है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)