पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*भाजपा नेता के बेटी के साथ गैगरेप की आंशका- शरीर मे दर्जनों चोट के निसान*

03 July, 2026  |  06:05 PM
*भाजपा नेता के बेटी के साथ गैगरेप की आंशका- शरीर मे दर्जनों चोट के निसान*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी से अतुल सोनी की खास रिपोर्ट* 

जौनपुर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र के पराऊगंज चौकी अंतर्गत रेहारी गांव की दलित नाबालिग छात्रा को घर से शुक्रवार की सुबह सात बजे विद्यालय जाते समय स्कॉर्पियो सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने अगवा कर लिया नौ घंटे बाद यानी शाम चार बजे करीब वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज चौकी अंतर्गत आजमगढ़ बाईपास स्थित तराव गांव के पास छात्रा को फेंक कर भाग गए। छात्रा खून से लथपथ थी। उसके कपड़े फटे हुए थे। कुछ दूर चलने के बाद वह सड़क किनारे बेहोश होकर गिर गई स्थानीय लोगों ने बेहोश छात्रा को उठाकर एक स्थान पर रखा। चेहरे पर पानी मारने के बाद छात्र को जब होश आया तो उसने लोगों को आप बीती बताई। सूचना पर दानगंज चौकी प्रभारी पहुंचे। छात्रा को मेडिकल टीम बुलाकर इलाज कराया।छात्रा ने जब घटनाक्रम बताया तो पुलिस ने थाना जलालपुर को अवगत कराया। छात्रा के अनुसार, जलालपुर में उसके पिता भाजपा नेता हैं।थानागद्दी में लड़की के गायब होने की सूचना दी गई थी। सूचना पर छात्रा के पिता दानगंज पहुंचे। पिता को देखकर छात्र फफकार रो पड़ी। उसने बताया कि घर से विद्यालय आते समय तीन बदमाशों द्वारा उसे अपहरण कर लिया गया।आप बीती सुनने के बाद पिता आग बबूला हो गए और तत्काल स्थानीय पुलिस को कार्रवाई की बात कही। चोलापुर की दानगंज पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के छात्र और उसके परिजनों को वापस जलालपुर थाना लौटा दिया।थानाध्यक्ष चोलापुर ने बताया कि छात्रा दानगंज चौकी क्षेत्र में मिली थी। घटनास्थल जलालपुर का था। दानगंज पुलिस की मदद से छात्रा को जलालपुर वापस भेजा गया है। चोलापुर पुलिस में कोई कार्रवाई नहीं की गई है

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)