पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*सुबह टहलने निकली महिला की गले से चेन छीन कर बाइक सवार दो बदमाश हुए फरार*

03 July, 2026  |  05:52 PM
*सुबह टहलने निकली महिला की गले से चेन छीन कर बाइक सवार दो बदमाश हुए फरार*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

रोहनिया(वाराणसी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के भदवर पुलिस चौकी अंतर्गत नकाइन गांव के अशर्फी नगर कॉलोनी निवासी प्रतिमा देवी नामक महिला की मॉर्निंग वॉक के समय गुरुवार को सुबह लगभग 5 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रतिमा देवी नामक महिला के गले की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रोहनिया पुलिस के साथ एसीपी संजीव शर्मा ने पीड़िता से घटना के बारे में जानकारी लेते हुए आसपास लगे सीसी फुटेज को खघालते हुए जांच में जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार भुक्त भोगी प्रतिमा देवी ने बताया कि रोज की भांति अपने पति अशोक कुमार के साथ सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी।जिसके दौरान लठिया की तरफ से बाइक सवार दो बदमाश सामने आए और हमारे गले की चेन को नोच कर पीछे नकाइन तिराहे से होते हुए दफ़्फलपुर की तरफ भाग गए। जिसके बारे में पीड़िता ने मोबाइल से फोन करके अपने बेटे को घटना के बारे में अवगत कराया तो बेटा ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)