पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

ग्रामीणों में शासकीय कार्यों के प्रति अपनत्व का भाव सोशल ऑडिट से सम्भव : सुरेश पाण्डेय

03 July, 2026  |  05:33 PM
ग्रामीणों में शासकीय कार्यों के प्रति अपनत्व का भाव सोशल ऑडिट से सम्भव : सुरेश पाण्डेय

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी। ग्रामीणों में शासकीय कार्यों के प्रति जागेगा अपनत्व का भाव सोशल ऑडिट से दिखती जिससे विकास कार्यों में ग्रामीणों का सकारात्मक योगदान मिलना सम्भव है।उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान,परमानन्दपुर में चल रहे पांच दिवसीय मनरेगा,प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम एनएसएपी विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मास्टर ट्रेनर सुरेश पाण्डेय ने व्यक्त की।राज्य प्रशिक्षक के.एल. पथिक द्वारा राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत सत्यापन की प्रक्रिया तथा अध्ययन भ्रमण के दौरान प्रारूप-3 श्रमिकों के भुगतान और प्रारूप-4 एससी/एसटी पात्रता का उपयोग कर डोर टू डोर सत्यापन के बारे में जानकारी दी।रसूलपुर ग्राम सचिवालय पर प्रतिभागियों ने प्रधान कैलाश यादव से मनरेगा,पारिवारिक लाभ समेत बृद्धावस्था पेंशन व मातृत्व लाभ योजना सहित कराए गए विकास कार्यो की जानकारी व सोशल ऑडिट का डमी प्रदर्शन कर जानकारी ली। साथ ही मॉडर्न तालाब व पांचोंशिवाला शिव मंदिर का दर्शन भ्रमण किया।रिटायर्ड तकनीकी सहायक सत्यप्रकाश श्रीवास्तव द्वारा सोशल ऑडिट टीम सदस्यों को मनरेगा अंतर्गत कराए गए कार्यों के तकनीकी सत्यापन के बारे में जानकारी दी।प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने प्रतिभागियों के साथ समूह चर्चा कर चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का फीड बैक लिया।इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशिक्षक संजय कुमार,सत्र प्रभारी अमरनाथ द्विवेदी,सुरेश तिवारी,राधेश्याम यादव,टीम सदस्य शाह आलम,अनुराधा वर्मा,प्रीती देवी,राकेश सिंह,जितेन्द्र बहादुर,शशिकला देवी,शीला देवी,ओमकार सिंह,चंद्रावती सिंह,विपिन बिहारी,संजय पाण्डेय,सावित्री देवी,इंदू देवी, दीनदयाल पाण्डेय,अशोक शर्मा,राधिका देवी,कैलाश यादव,प्रमोद कुमार,रेखा देवी,अनिल कुमार,राम प्रसाद,स्नेहलता और नीलम देवी सहित जनपद चन्दौली के विकास खंड सकलडीहा और जनपद वाराणसी के विकास खंड पिंडरा,चिरईगांव तथा चोलापुर से चयनित 77 सोशल ऑडिट टीम के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)